बोलेरो और कार में भिड़ंत, एक मौत, चार घायल
गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी में गरियाबंद से लौट रहे कार सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी जिसमें कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। दो युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है वहीं दो अन्य का इलाज राजिम जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद के वार्ड 4 निवासी राकेश चुरपाल व अनुज ठाकुर, कसाबाय निवासी डुमन सिंह नेताम व सजंय साहू और कोचवाय निवासी पोषण हलबा गुरुवार रात करीब 11 बजे राजिम से गरियाबंद की ओर कार से लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे 130 सी पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश चुरपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं कार सवार अन्य युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजिम के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। वहीं दो अन्य युवकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पाठको की राय